उरई, मई 30 -- उरई, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी जालौन रिंकू सिंह राही के व्यवहार के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार 29 मई 2025 को जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, जिला मंत्री नरेश निरंजन, ब्लॉक अध्यक्ष जालौन लालजी पाठक व ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद कौशलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने डीएम को बताया कि एसडीएम शिक्षकों को कामचोर, निकम्मा जैसी अनर्गल टिप्पणियों से सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप पर अपमानित कर रहे हैं। रात 8:14 बजे बीईओ को आदेश देते हैं कि सभी प्रगणक क्षेत्र में पहुंचें, महिला शिक्षिकाओं को हर 10 मिनट में ट्रेस किया जाए। यह भी पढ़ें- जनगणना में लगे...