आजमगढ़, फरवरी 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मार्टीनगंज तहसील परिसर में एसडीएम के चेंबर में शराब पीने के आरोपी संविदाकर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई है। तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में मेज पर शराब और पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट और गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि मार्टीनगंज तहसील में तैनात संविदाकर्मी अंकित सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी संविदाकर्मी की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.