अलीगढ़, मई 4 -- अलीगढ़। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित वीडियो के संबंध में प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि एसडीएम खैर 3 मई से 4 मई तक उच्च न्यायालय, प्रयागराज में शासकीय कार्य से उपस्थित थे और इस दौरान जनपद में मौजूद नहीं थे। जांच में यह तथ्य सामने आया कि एसडीएम खैर के साथ ड्यूटी पर संबद्ध होमगार्ड हरिकेश शर्मा ने अधिकारी को प्रयागराज छोड़ने के बाद वाहन को नियमानुसार तहसील परिसर में खड़ा करने के बजाय बिना पूर्व अनुमति एवं सूचना के अपने निजी उपयोग के लिए अपने गांव ले गया। प्रशासन ने इस कृत्य को पूरी तरह अनुचित एवं नियमों के विपरीत माना है। सबंधित होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से तहसील से हटाने की कार्रवाई की है। साथ ही उसके विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भी भेजा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.