एसडीएम को समिति के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
अमरोहा, जून 24 -- मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंगलवार को समिति के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। समिति के पदाधिकारियों ने अपने कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी भी दी व क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सहयोग की अपेक्षा जताई। एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर जिला सचिव थामस मसीह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, राजवीर सिंह, साहिल कुरैशी, मनोज कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.