बलिया, मार्च 8 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने ही पालतू कुत्ते के काटने से बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं। इलाज के लिए अवकाश पर जाने के लिए उन्होंने जो आवेदन लिखा है, उस पर दस्तखत की बजाय अंगूठा लगाया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनकी जगह न्यायिक एसडीएम (बांसडीह) संजय कुशवाहा को डीएम ने बैरिया का चार्ज दिया है। हालांकि एक दिन पहले ही आलोक सिंह इलाज के लिए दिल्ली चले गये थे। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।बताया जाता है कि होली के एक दिन पहले एसडीएम के माता-पिता भी बैरिया आये थे। एसडीएम के अनुसार, पालतू कुत्ते ने उनके पिता पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए वह कुत्ते से उलझ गये। पिताजी तो बच गये लेकिन कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.