मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- जानसठ तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के अधिवक्ताओं ने एसडीएम जानसठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए 27 अप्रैल को कलमबंद हड़ताल रख धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम का व्यवहार लंबे समय से पीड़ितों, वादकारियों, आम जनता और अधिवक्ताओं के प्रति असंवेदनशील व दुर्व्यवहारपूर्ण रहा है, जिससे न्यायिक कार्यों में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कामरेड की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल (सोमवार) को तहसील के समस्त अधिवक्ता न्यायिक व रजिस्ट्री संबंधी सभी कार्यों से पूर्णतः विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता अपने-अपने चेंबर बंद रखकर कलमबंद हड़ताल करेंगे और तहसील परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- अधिव...