महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम फरेंदा के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का अंदोलन लगातार चल रहा है। 19वें दिन भी अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांग को लेकर गंभीरता दिखाई।अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्य बहिष्कार से वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता उपजिलाधिकारी फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी किए। वकीलों के आंदोलन को दस्तावेज लेखकों व स्टांप वेंडरों का भी समर्थन प्राप्त है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी फरेंदा के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, जगदंबा यादव, राघवेंद्र उपाध्याय, संजय मिश्रा, अशफाक अ...