हरदोई, अप्रैल 20 -- सांडी। ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा म्योढ़ा में अस्थाई प्रधान के चयन को लेकर बुलाई गई बैठक दूसरी बार भी निरस्त हो गई। इस बार भी एसडीएम के न पहुंचने के कारण चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। 27 नवंबर को ग्राम प्रधान रीता देवी के आकस्मिक निधन के बाद ग्रामसभा में विकास कार्य ठप पड़े हैं।जिला प्रशासन के निर्देश पर सदस्यों की सहमति से अस्थाई प्रधान के चयन के लिए 8 अप्रैल को पहली बैठक बुलाई गई थी, लेकिन उस दिन भी एसडीएम मयंक कुंडू के न पहुंचने से बैठक निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार को दूसरी बार बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- म्योढ़ा में अस्थाई प्रधान का चुनाव आज पंचायत घर पर एडीओ पंचायत रामेश्वर और सचिव श्रीश मिश्र सहित ग्रामसभा के सदस्य समय पर पहुंच गए और एसडीएम का इंतजार करते रहे, लेकिन देर...