कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार सिराथू एसडीएम के नेतृत्व में एआरटीओ व खनन निरीक्षक की टीम ने संयुक्त रूप से ओवरलोड के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान छह ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे वाहनों सीज किया गया। टीम की कार्रवाई से ओवरलोड परिवहन करने वाले चालकों व वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है। उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़, खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह, एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल की टीम ने कड़ा धाम पुलिस के साथ लेहदरी मार्ग स्थित भटपुरवा चौराहा के समीप ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान मानक के विपरीत ओवरलोड बालू व गिट्टी लादकर फर्राटा भर रहे ट्रकों और डंपर को रोककर जांच की गई। जांच में कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर परिवहन करते पाए गए। नियमों की अनदेखी पर टीम ने आधा दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.