सासाराम, मार्च 7 -- सासाराम, एक संवाददाता। शहर को सड़क जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शनिवार को सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानों और ठेलों को हटाया गया। साथ ही नो-पार्किंग को लेकर भी सख्ती बरती गयी। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों और अवैध वेंडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करना और सासाराम को जाम की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराना प्राथमिकता है। जिसे लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बार-बार अतिक्रमणकारियों से आग्रह किया जा रहा है कि शहर में जाम से मुक्ति दिलाने में सहयोग करें। दुकानों को नये वेडिंग जोन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.