गंगापार, मार्च 8 -- सरकारी तालाब की भूमि पर अबैध कब्जा और मनसैता नदी की तराई में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम फूलपुर राजस्व टीम के साथ जुगनीडीह गांव पहुंची। अवैध खनन और तालाब पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर एसडीएम ने करवाई करने का आदेश दिया है। जिससे अबेध कब्जा करने वालों में खलबली मच गई है। गोमती नगर लखनऊ निवासी विशाल भारद्वाज ने जिलाधिकारी प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि फूलपुर तहसील अंतर्गत बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव में मनसैता नदी की तराई में अवैध खनन और सरकारी तालाब व चारागाह की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जिसमें जुगनीडीह के तौफीक अहमद उर्फ पप्पू बालू, मो कासिम गाजी, मंसूर अहमद उर्फ बबलू, निसार अहमद, इमरान अहमद उर्फ गुलजार, सरफराज अहमद उर्फ अन्नू, इश्तियाक अहमद, फुरकान अहमद, मो सैफ उर्फ सईद अहमद आदि लोग सं...