मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- जानसठ तहसील बार एसोसिएशन जानसठ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसडीएम राजकुमार भारती के खिलाफ कलम बंद हड़ताल कर दी। वकीलों ने चैंबर्स बंद रखते हुए न्यायिक और रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप कर दिया।अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम आम जनता, वादकारियों और वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। साथ ही, उच्च न्यायालय प्रयागराज व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करते हुए राजस्व वादों को महीनों तक दर्ज नहीं किया जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट और मुंशी भी शामिल रहे, जिससे तहसील में कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि कार्यालय खुले रहे, लेकिन वादकारियों की आवाजाही न के बराबर रही। अधिवक्ताओं ने एकता का परिचय देते हुए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं की...