लखीमपुरखीरी, मई 15 -- तहसील मितौली के लेखपाल शुक्रवार को एसडीएम के खिलाफ लामबंद हो गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। लेखपाल, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। आक्रोशित लेखपालों ने एसडीएम पर मानसिक उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। करीब एक घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद काफी मशक्कत से मामला शांत हो सका। धरने के दौरान लेखपालों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लेखपालों के धरने पर बैठने की भनक लगते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। सीओ यादवेंद्र, एसएचओ महेश पाठक मौके पर पहुंच गए। तहसील परिसर में देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान एसडीएम व लेखपालों में तीखी बहस होती दिखी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया प...