पीलीभीत, मई 3 -- एसडीएम के व्यवहार से नाखुश अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुराने तहसील भवन की नीलामी कराने में एसडीएम की लापरवाही बताते हुए हादसे के लिए एसडीएम को जिम्मेदार बताया। भूमि उपयोग परिवर्तन की पत्रावलियों को बिचौलियों के माध्यम से निस्तारन का आरोप लगाया। एसडीएम पर कानूनी प्रकिया से हटकर आदेश करने की बात कही गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं से वार्ता कर डीएम ने दो दिन में कार्रवाई का अश्वासन दिया। शनिवार को तहसील सभागार में दिवस में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने फिर उठाई आवाज इस दौरान प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनों ...