चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, हिटी चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा एसडीएम की पत्नी दिव्या ओझा के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया है। सदर चंदौली की एसडीएम दिव्या के पिता ने तहरीर में अपने दामाद के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।प्रयागराज जिले के नैनी के रहने वाले प्रमोद मिश्रा के बेटे पीसीएस अधिकारी अनुपम मिश्रा और प्रतापगढ़ जिले के शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी निशाकांत ओझा की पीसीएस बेटी दिव्या ओझा की शादी दिसम्बर 2020 में हुई थी। दोनों फिलहाल चंदौली में क्रमशः पीडीडीयू नगर और सदर तहसील में तैनात हैं।वर्तमान में सदर तहसील चंदौली में तैनात एसडीएम दिव्या ओ...