प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- प्रतापगढ़/पीडीडीयू नगर, हिटी। पीडीडीयू नगर में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्र के खिलाफ प्रतापगढ़ के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनुपम की पत्नी और सदर चंदौली की एसडीएम दिव्या ओझा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीएम दिव्या के पिता ने तहरीर में दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रयागराज के नैनी निवासी प्रमोद मिश्रा के बेटे अनुपम मिश्र और प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी निशाकांत ओझा की पीसीएस बेटी दिव्या ओझा की शादी दिसम्बर 2020 में हुई थी। दोनों फिलहाल पीडीडीयू नगर और चंदौली सदर तहसील में एसडीएम पद पर तैनात हैं।एसडीएम दिव्या के पिता निशाकांत ओझा की तहरीर में आरोप है कि दहेज के लिए शुरुआत में 20 करोड़ मांगा गया था। बाद में 15, फिर पांच करोड़ मां...