मेरठ, जून 23 -- सरधना विधायक अतुल प्रधान ने सोमवार को तहसील पहुंचकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम के कार्य करने के तरीके और आम जनता के प्रति व्यवहार से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार नहीं आया तो कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोग तहसील से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि उनकी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है और अधिकारियों से मिलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उठाए जा रहे मुद्दों पर भी गंभीरता नहीं दिखा...