अयोध्या, मई 1 -- बीकापुर, संवाददाता। तेज आंधी-तूफान के बाद क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिशाषी अभियंता विद्युत संदीप कुमार यादव के साथ एसडीएम श्रेया ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रेया भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ठीक कराया जाए।एसडीएम ने यह भी निर्देशित किया कि प्रभावित गांवों और मोहल्लों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके। यह भी पढ़ें...