सोनभद्र, मई 27 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में कार्य के दौरान करंट से मृत संविदा लाइनमैन का शव कोन उपकेन्द्र के सामने रखकर सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे तीन घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार, सीओ ओबरा अमित सिंह, एसडीओ बिजली धमेन्द्र कुमार कौशल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम के मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। कोन विद्युत उपकेन्द्र के मिश्री गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन वीरेन्द्र कुमार की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम उसका शव कोन विद्युत उपकेन्द्र पहुंचा। ग्रामीणों ने कोन उपकेन्द्र के सामने सड़क पर शव रखकर मुआवजे...