कानपुर, जनवरी 2 -- सरवनखेड़ा। रनियां नगर पंचायत में सभासदों का आमरण अनशन शुक्रवार को खत्म हो गया। डीएम के निर्देश पर पहुंची एसडीएम और तहसीलदार ने सभासदों को भरोसा दिया कि उनकी शिकायतों की निष्पक्षता से कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच में जो बिंदु सामने आएंगे उन पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी। एसडीएम के आश्वासन पर सभासदों ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है। नगर पंचायत के कुछ सभासदों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। विगत दिनों एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, सदर एसडीएम नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार आए थे और सभासदों से वार्ता की थी, लेकिन कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला था। शुक्रवार को फिर से एसडीएम नीलिमा यादव, तहसीलदार पवन कुमार पहुंचे और सभासदों से वार्ता की। चेयरमैन बिटान दिवाकर ने भी अपने ढंग से वा...