लखनऊ, जनवरी 29 -- मोहनलालगंज। संवाददाता सात सूत्री मांगों को लेकर मोहनलालगंज तहसील के वकील 17 जनवरी से हड़ताल पर हैं। वकीलों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करने के साथ प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को एसडीएम, तहसीलदार वकीलों के बीच बार भवन पहुंचे। समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया लेकिन नाराज वकीलों ने हड़ताल से वापस आने से मना कर दिया। तहसील प्रशासन ने उप निबंधक दफ्तर के लिए मोहनलालगंज तहसील से लगभग आठ किलोमीटर दूर गोसाईंगंज के मोहारीकलां में जमीन का आंवटन किया था, जिसको लेकर वकीलों में नाराजगी थी। पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की थी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला व महामंत्री राम लखन यादव की अगुवाई में वकीलों ने बैठक कर हड़ताल की घोषणा कर दी। गुरुवार को एसडीएम पवन पटेल और तहसीलदार ऋतुराज शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.