गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां में 10 दिसम्बर से आयोजित धरना कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। 10 दिसम्बर से झामुमो ने 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की घोषणा की थी। उक्त आशय को ले विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया था। सोमवार को एसडीएम अनिमेष रंजन एवं जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी गावां पहुंचे व झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बताया गया कि कुछ पंचायतों में जांच का कार्य पूर्ण किया गया है। वहीं कुछ पंचायतों में जांच का कार्य चल रहा है। जहां भी गड़बड़ी होगी। वहां कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। मौके पर बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अविनाश रंजन, रेशमा प्रवीण, शुभम भानु, शिवनारायण राउत आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...