मेरठ, मार्च 27 -- हस्तिनापुर, संवाददाता। नगर में सीएचसी के समीप ट्रांसफार्मर के नीचे से बह रहे पानी को बंद करने के लिए एसडीएम मवाना द्वारा दिए गए आदेश भी नगर पंचायत ने ताक पर रख दिए। जबकि एसडीएम ने उसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा था। परंतु दो सप्ताह बाद भी स्थिति जस की तस है। दो सप्ताह पूर्व एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। जब उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति देख रहे थे तभी वहां पर टंकी की पाइप लाइन से लीकेज हुआ पानी ट्रांसफार्मर के नीचे तथा अन्य एक पोल से होकर बह रहा था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए निकाय कर्मियों को तत्काल पानी की लीकेज बंद कराने को कहा तो निकायकर्मी ने कहा कि इस बाबत विद्युत विभाग से आपूर्ति बंद करानी होगी। जिस पर एसडीएम ने बिजली विभाग के एसडीओ से फोन पर वार्ता कर निकाय कर्मिय...