गिरडीह, अप्रैल 17 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमुआ अंचल क्षेत्र के पाण्डेडीह मौजा स्थित खाता संख्या-82, प्लॉट संख्या-1038 की लगभग 13 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले में एसडीएम खोरीमहुआ के आदेश के बावजूद जमीन मापी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि के संबंध में आवेदक रघुनन्दन प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा अंचल कार्यालय जमुआ में ऑनलाइन मापी के लिए आवेदन दिया गया था। इसके आलोक में अंचल अधिकारी जमुआ ने 17 अप्रैल 2026 को भूमि की मापी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश अंचल अमीन को दिया था। वहीं, दूसरे पक्ष के गणेश सिंह, बबलू सिंह, अनुज सिंह एवं बासदेव सिंह द्वारा एसडीए के स्पष्ट आदेश के बावजूद जमीन मापी का विरोध कर दिया और पूर्वजों का खतियानी जमीन होने का नाजायज दावा प्रस्तुत करता है।इधर, दस्तावेजों के अनु...