अलीगढ़, जून 19 -- खैर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने सरकार की इस नीति के खिलाफ तहसील परिसर में पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मानसिक शांति और सद्बुद्धि के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडर एवं कातिबों ने किया जमकर प्रदर्शनविरोध का ज्ञापन प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम खैर को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी, जिससे उनमें भारी आक्रोश...