प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर के खरवई गांव निवासी रामचंद्र मौर्य एसडीएम रानीगंज के कार्यालय में कर्मचारी है। वह 13 जून को कार्यालय से घर जा रहा था। आरोप है कि खरवई रोड पर लाला की दुकान के पास एक युवक ने ईंट से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने मामले में देल्हूपुर के ही पुरैला गांव निवासी अमित उर्फ भोदू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...