बलिया, अप्रैल 11 -- बांसडीह। भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालने की प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। वह इसे बाबा साहब के सम्मान और उनके विचारों की गरिमा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी धरना पर बैठ गए और जल्द से जल्द अनुमति देने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर देश के संविधान निर्माता हैं और उनकी जयंती हर वर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। यदि शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती, तो यह उनके सम्मान के खिलाफ होगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ जयशंकर मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत किया। अधि...