पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। एसडीएम ने डीसीओ की मौजूदगी में चीनीमिल का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्राली और बैलगाड़ी के कांटे चेक किए गए। एसडीएम ने किसानों से वार्ता की। पर्ची के मुताबिक ही मिल में गन्ना लाने की अपील की गई। सोमवार को उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने पूरनपुर किसान सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल यार्ड मे मौजूद किसानों से वार्ता की। किसानों ने गन्ना तौल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के बारें में नहीं बताया। एसडीएम ने बैल गाड़ी और ट्राली कांटे पर वजन कर चेक किए। निरीक्षण के दौरान मौजूद डीसीओ खुशी राम भार्गव ने बताया कि किसानों को समय से गन्ना पर्ची जारी की जा रही है। सभी क्रय केन्द्रों पर गन्ना तौल जारी है। चीनी मिल में किसानों के बैठने और विश्राम के लिए किसान भवन बना है। अभी तक चीनी मिल में 17 लाख कुंतल गन्ने ...