बलिया, मार्च 16 -- बांसडीह। स्थानीय तहसील के विद्याभवन नारायनपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को पत्रक सौंप तथा कोतवाल को लिखित तहरीर देकर गांव के पीताम्बर ब्रह्म बाबा स्थान की जमीन को बचाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति देव स्थान की भूमि को कब्जा करने का लातार प्रयास कर रहा है। यही नहीं भूमि कब्जा करने से रोकने पर उक्त व्यक्ति दूसरे जनपद से स्वजातीय लोगों एवं अन्य अराजकतत्वों को बुलाकर गोलबंदी कर गांव का माहौल ख़राब करने का प्रयास कर रहा है, बताया कि वह व्यक्ति 17 मार्च यानि आज मंगलवार को एक जातिगत जन चौपाल आयोजित किया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गांव में जातिगत कार्यक्रम आयोजित नहीं होने देने की गुहार लगाई है ताकि गांव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.