बिल्ल्होर, जुलाई 24 -- बिल्हौर,संवाददाता। गुरू पुर्णिमा स्नान और आगामी में सावन मास को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। एसडीएम बिल्हौर ने एसीपी बिल्हौर के साथ शुक्रवार को प्रमुख गंगा घाटों का जाएजा लिया। एसडीएम बिल्हौर मनीष कुमार ने एसीपी अंकित कुमार के साथ नानामऊ गंगा घाट का जाएजा लिया। इस गंगा घाट पर पांच जिले की सीमाओं के लाखों लोग स्नान करने आते हैं। एसडीएम ने लाखों श्रृद्वालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ होने के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजामों के बावत चर्चा की। एसडीएम ने गंगा घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेजिंग रूम, मोबाइल शौचालय, और गंगा स्नान के समय होने वाले हादसों को रोकने के बावत कड़े निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री जरूरत...