सीतामढ़ी, मार्च 7 -- पुपरी। एसडीएच, पीएचसी पुपरी में इमरजेंसी सेवा के समय कर्मी के अनुपस्थित रहने से कार्य बाधित हुआ। इलाज के लिए आए लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी में उपस्थित डॉ अरविंद कुमार के सूचना पर प्रसव कक्ष में प्रतिनियुक्त जीएनएम के द्वारा इमरजेंसी में रोगियों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। इलाज के लिए आए झझिहट के मो नौशाद, इनमात के जनकदुलारी देवी आदि ने बताया कि काफी देर से पुर्जा कटवाने के लिए भटक रहे है। कोई कर्मी मौजूद नहीं है। हलाकि ओपीडी में सेवा देने के बाद जीएनएम अब्दुल जलील दुर्घटना में जख्मी लोगों की सेवा करते देखा गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि होली के अवसर पर कर्मियों के छुट्टी पर जाने से असुविधा हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.