मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम ने बाढ़ व अन्य आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों और आम लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी अंजलि भी मौजूद रहीं। एसडीआरएफ के जवानों ने ड्रिल के माध्यम से बताया कि बाढ़ आने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। टीम ने लाइफ जैकेट, रस्सी, नाव और अन्य बचाव उपकरणों के इस्तेमाल का जीवंत प्रदर्शन किया। जवानों ने दिखाया कि पानी में डूबते व्यक्ति को कैसे बचाया जाए और प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए। भूकंप, आगजनी और वज्रपात जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके भी बताए गए। सीओ अंजलि ने कहा कि मुंगेर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। हर साल गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे में आम लोगों का जागरूक होना ...