अल्मोड़ा, मई 21 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में एसडीआरएफ ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्हें सीपीआर, फर्स्ट रिस्पॉन्स और रोप रेस्क्यू का अभ्यास कराया। साथ ही घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से मूविंग एवं लिफ्टिंग करने, वैकल्पिक संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। यहां एसआई पंकज डंगवाल, हरपाल सिंह, कृष्णा कार्की थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...