अयोध्या, सितम्बर 7 -- अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया निवासी प्रीतम निषाद पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर गुप्तारघाट के पूरब सरयू नदी की तेज धारा में कूद गया। हालांकि, उसने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वह पानी की सतह पर बना रहा। तेज बहाव में वह करीब 14 किलोमीटर दूर नया घाट की ओर बह गया। नदी में युवक को बहता देख लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने दो रेस्क्यू बोट के साथ करीब 30 मिनट तक अभियान चलाकर युवक को नया घाट के पास सकुशल बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...