बक्सर, मार्च 12 -- बक्सर। जिला अंतर्गत आपदाओं के समय त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के उद्देश्य से गुरुवार को एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रतिनियुक्त टीम डीएम के दिशा निर्देश के आलोक में बचाव व राहत कार्यों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। एसडीआरएफ को जिला अंतर्गत प्रमुख त्योहार के मद्देनजर रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट व अन्य प्रमुख घाटों पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ताकि आपदाओं में त्वरित गति से राहत कार्य में मील का पत्थर साबित होगा। गृह रक्षा वाहिनी के प्रशिक्षण के समाप्ति बाद उक्त स्थल पर स्थाई रूप से उक्त टीम का आवासन निर्धारित कर दिया गया। गुरुवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह व बीडीओ साधुशरण पाण्डेय द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.