बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी। जिले में आए दिन नदी तालाब में डूबने की घटनाओं पर एसडीआरएफ को बुलाना पड़ता था लेकिन इसका विकल्प अब बाराबंकी पुलिस बनेगी। इनके प्रशिक्षण के लिए करीब 20 जवानों की सूची शासन को भेजी गई है। शासन की अनुमति के बाद इन जवानों को रबड बोट चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। जिले में सरयू नदी में, शारदा सहायक नहर, तालाबों में आए दिन लोगों की डूबने की घटनाएं होती हैं। कई बार डूबे लोगों का पता नहीं चलता तो एसडीआरएफ को बुलाना पड़ता है। इसके साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी हादसों का डर बना रहता है। यह भी पढ़ें- मानकों पर खरे नहीं उतर रहे निजी स्वीमिंग पूल इन समस्याओं से निपटने के लिए अब बाराबंकी पुलिस स्वयं तैयार हो रही है। जिले से करीब 20 सिपाहियों की सूची एसपी ने शासन को भ...