मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ के पड़ने वाले असर को लेकर पटना मुख्यालय ने जिले में तैनात एसडीआरएफ को अलर्ट कर दिया है। इसके बाद हरकत में आई स्थानीय एसडीआरएफ की टीम ने रात में तैयारी शुरू कर दी। मोटरबोट के साथ ही अन्य संसाधनों के साथ सबसे पहले जिले के साहेबगंज इलाके में एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया जा सकता है। वैसे, अभी मूवमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल नदी के हालात पर नजर रखी जा रही है। देर रात एसडीआरएफ के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि यहां टीम अलर्ट मोड में है। यह भी पढ़ें- नेपाल में फ्लैश फ्लड से मुजफ्फरपुर की 20 पंचायतों पर बाढ़ का खतरा, 40 घंटे खतरनाक गुरुवार को दिन में बैठक होगी। उसमें आगे की गतिविधियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- वैशाली में बाढ़ पर हाई अलर्ट,...