देहरादून, मई 8 -- हरिद्वार। शुक्रवार को चंद्राचार्य चौक के समीप स्थित एक होटल में एसडीआईएमटी ज्वालापुर द्वारा फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीन एकेडमी अंजुम सिद्दीकी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीन अंजुम सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और मेहनत जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह औ...