रुद्रपुर, मार्च 8 -- नानकमत्ता, संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ़ प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को प्रदर्शन में डॉ़ राणा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के पद को अपमानित किया। उन्हें भ्रमित किया गया। कहा कि राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल में जनजाति महाअधिवेशन नौवा संस्करण में भाग लेने गईं थी। बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को अपमानित व भ्रमित करने का घृणित प्रयास किया है। आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का जनजाति समाज के प्रति घटिया सोच दर्शाता है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, ओमनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरजन सिंह, नवीन सिंह, नकुल सिंह, विशाल सिंह, सुरंजन राय मौजूद रहे।

हिंदी ...