रुद्रपुर, मई 8 -- गूलरभोज, संवाददाता। शुक्रवार को ग्राम लालपुरी में मां बाल सुंदरी यूथ कमेटी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय एसटी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के पहले दिन तिलपुरी बरीराई और नगदपुरी की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर नगदपुरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नगदपुरी ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलपुरी बरीराई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र नौ ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में अंपायर की भूमिका विशाल सिंह और मुकेश सिंह ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...