रुद्रपुर, फरवरी 26 -- सितारगंज। पंत विवि पंतनगर की ओर से ग्राम घुसरी में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को उद्यानिकी एवं औषधीय पौधों की खेती को आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहन रहा। इसमें महिलाओं को वैज्ञानिक खेती की विधियां, पौध तैयार करने की तकनीक, रोपण विधि, पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई उपरांत प्रबंधन तथा विपणन संबंधी व्यावहारिक जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि औषधीय एवं उद्यानिकी फसलों की खेती ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का सशक्त माध्यम बन सकती है। जनजातीय उप योजना प्रधान अन्वेषक डॉ. अर्पिता शर्मा कांडपाल ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को औषधीय पौधों की पहचान, उपयोगिता और बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके ...