रांची, जुलाई 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के मामलों में नामजद अभियुक्तों, वारंटियों और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलेगा। सीआईडी ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी व रेल एसपी को पत्र लिखा है। विशेष अभियान 23 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से शुरू होकर 24 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे तक पूरे 24 घंटे के लिए संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सीआईडी के पुलिस अधीक्षक द्वारा राज्य के सभी क्षेत्रीय डीआईजी तथा सभी एसएसपी व एसपी रेल को पत्रांक 106/अनु०नि० के माध्यम से लिखित आदेश जारी किया है।

अभियुक्तों की श्रेणियाँ तीन श्रेणियों के अपराधियों पर रहेगा विशेष फोकस सीआईडी के निर्देशानुसार, इस अभियान के तहत कार्रवाई को सटीक बनाने के लिए लक्ष...