उन्नाव, फरवरी 12 -- उन्नाव। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जल निगम की ओर से तैयार एसटीपी को गंगाघाट के नालों से जोड़ जोड़दिया गया है। इसके बाद पानी से गंदगी का शोधन कार्य हो गया है। तीन पहले यह ट्रायल चलेगा। इसके बाद साफ पानी को गंगा में बहाने का काम होगा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद गंगाघाट (शुक्लागंज) के अंतर्गत गंगा नदी में गिरने वाले चार नाले जिसमें इंदिरा नगर, मनोहर नगर-1, मनोहर नगर-2 व रेलवे ब्रिज को नमामि गंगे कार्यक्रम में तैयार की गई पांच एमएलडी क्षमता वाली एसटीपी से कनेक्ट कर दिए गए हैं। यह एसटीपी तैयार करने में 65.18 करोड़ रुपए खर्च हुए। जिसमें कार्य लागत 27.83 करोड़ और 15 वर्ष के अनुरक्षण के साथ संचालन के लिए 37.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एसटीपी की कार्यदायी फर्म मेसर्स कानपुर रिवर...