आगरा, जून 13 -- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 (एसडब्ल्यूएम) के तहत सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर शासन ने गंभीरता दिखाई है। दिशा-निर्देश का प्रभावी अनुपालन कराने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार को एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। तीन इकाइयों के निरीक्षण के दौरान एडीएम ने नगर निकाय के अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंपोस्ट पिट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट (एमएसडब्ल्यू) तथा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का बारीकी से जायजा लिया। एडीएम ने इन सभी इकाइयों में अपशिष्ट के पृथक्करण, निस्तारण एवं पुनर्चक्रण की प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं ...