गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की टीम ने चार सोसाइटियों के एसटीपी की जांच की। वहां एसटीपी बंद मिले। निगम ने चारों सोसाइटी पर ढाई लाख रुपये का चालान किया। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह के आदेश पर निगम क्षेत्र की रिहायशी सोसाइटियों के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) की जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। नगर निगम मानेसर की टीम ने दो दिनों में चार सोसाइटियों पर चालान किया है। जल प्रदूषण रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रक अधिकारी को भी इन सोसाइटियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में करीब 100 रिहायशी सोसाइटियां है, जहां पर एसटीपी अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान एसटीपी बंद या अप्रभावी पाए गए।नगर निगम की टीम ने सेक्टर- 86 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.