बागपत, अप्रैल 27 -- डीएम अस्मिता लाल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन, एलपीजी व सीएम डैशबोर्ड सहित खराब प्रगति वाले विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसटीपी प्लांट की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, जिन स्थानों पर नाले चोक हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। ग्राम स्तर पर कहीं भी सड़क खुदी हुई स्थिति में न छोड़ी जाए। जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं और पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण हों। टटीरी क्षेत्र में एलपीजी से संबंधित समस्याओं पर भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने प्रगति में तेजी लाने का दिया निर्देश इसके अलावा जिलाधिका...