भागलपुर, मार्च 25 -- फोटो भागलपुर, वरीय संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ने भागलपुर के लिए काम करना शुरू कर दिया है। प्लांट की कुछ यूनिटों को शुरू कर दिया गया है, जहां नालों और चैनलों के माध्यम से आने वाला ड्रेनेज पानी सीधे ट्रीटमेंट प्लांट में शोधन के लिए भेजा जा रहा है। पानी के शोधन से पहले ड्रेनेज का गंदा पानी एक विशेष उपकरण से गुजारा जा रहा है, जिसमें सबसे पहले पानी में मौजूद कचरा, प्लास्टिक, पत्ते और अन्य ठोस कचरे को निकालकर अलग किया जा रहा है। इसके बाद फिल्टर किए गए गंदे पानी को अगली प्रक्रियाओं एवं यूनिटों में भेजकर केमिकल और जैविक विधियों से इसे साफ किया जा रहा है, ताकि उसे गंगा में सुरक्षित रूप से छोड़ा जा सके। बुडको के सहायक अभियंता ने बताया कि जल्द ही अन्य आईपीएस (इंटरसेप्टिंग पं...