नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो के सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी में सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) के निर्माण के लिए कंपनी की तलाश खत्म नहीं हो रही है। प्राधिकरण तीन बार निविदा जारी कर चुका। अनुभवी कंपनियों के आगे न आने पर निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। प्राधिकरण ने एक बार फिर निविदा जारी की है। दरअसल आईटी सिटी में 12 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण की तैयारी पिछले एक साल से अधिक समय से चल रही है। इसका फायदा औद्योगिक सेक्टर के साथ आसपास के गांवों मुर्शदपुर, चूहड़पुर खादर, लुक्सर आदि गांवों को भी मिलेगा। क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। प्राधिकरण तीन बार निविदा जारी कर चुका, लेकिन कंपनियों द्वारा इसमें रुचि नहीं दिखाई जा रही। प्राधिकरण ने फिर से निविदा जारी की है। इस एसटीपी के निर्माण प...