गाज़ियाबाद, दिसम्बर 20 -- ट्रांस हिंडन। आवास एवं विकास विकास परिषद ने सिद्धार्थ विहार स्थित 43 एमएलडी के एसटीपी पर ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) लगाने का फैसला किया है। यह पहली बार है जब किसी एसटीपी में ओसीईएसएम लगाया जाएगा। आवास विकास के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि इस सिस्टम के माध्यम से पानी के शुद्धिकरण की प्रक्रिया और गुणवत्ता की लाइव निगरानी की जा सकेगी। यह डेटा सीधे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से जुड़ा होगा। इससे कभी भी यदि प्रदूषण के मानकों का उल्लंघन होगा तो इसकी तत्काल जानकारी सीपीसीबी में को मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...