पीलीभीत, सितम्बर 23 -- पीलीभीत। जंगल में वन्यजीव अपराध पर शिकंजा कसे जाने के लिए करीब पांच साल पूर्व अमल में लाए जाने वाले एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) प्रोजेक्ट पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा गया कि तथ्यों और कमियों को पूरा कर रिपोर्ट दें। साथ ही मुख्य वन संरक्षक ने जरूरी अभिलेखों को भी मांगा है। मुख्य वन संरक्षक/एफडी पीपी सिंह ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ मनीष सिंह को निर्देशित किया है। इसमें बताया गया कि एसटीपीएफ को लेकर पूर्व में की गई प्रक्रिया की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट को अपडेट करें। पूर्व में भेजे गए 112 सदस्यीय एसटीपीएफ गठन के प्रस्ताव पर अब तेजी आने की उम्मीद है। बता दें कि इसमें एक असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, तीन रेंज ऑफिसर, 90 फारेस्ट गार्ड और 18 फॉरेस्टर लिए जाएंगे। यह पूरी टीम एफडी के नियंत्रणाधिका...